दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी: बॉक्स ऑफिस का बादशाह

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी: आज के समय में जीने का तरीका काफी बदल गया है। वर्तमान समय में मोबाइल फोन और इंटरनेट मनोरंजन का एक काफी अच्छा साधन बन चुका है, लेकिन आज के इस दौर में दुनिया में मनोरंजन का सबसे बड़ा सोर्स मूवी ही है।

फिल्में देखने का क्रेज तो पहले के समय से ही चला आ रहा है लेकिन आजकल फिल्मों का क्रेज़ न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में काफी बढ़ गया है जिसके कारण हर हफ्ते नई-नई फिल्में रिलीज होती ही रहती है।

फिल्मों की बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण दुनिया भर में फिल्मी व्यवसाय में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल तो भारत में कई सारे फिल्म रिलीज हुए हैं,

जो की लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है जिसके कारण इस साल रिलीज हुई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज की है। भारत में हॉलीवुड, बॉलीवुड, साउथ और अन्य सभी तरह के फिल्में सिनेमा घरों में रिलीज की जाती है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।

आज के समय में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाले अधिकतर मूवीज हिट ही होते हैं, लेकिन कोई भी मूवी हिट हुई है या फ्लॉप हुई है इस बात का पता उनके कलेक्शन के जरिए ही चलता है।

कलेक्शन यानी कि कौन सी मूवी ने कितना पैसा कमाया हैं, यही चीज मूवी के हिट या फ्लॉप होने का कारण बनती है। आप में से अधिकतर लोग तो जानते ही होंगे कि दुनिया भर में अक्सर हॉलीवुड फिल्में ही सबसे अधिक कमाई करती है क्योंकि लोगों को एडवेंचर, साइंस फिक्शन, आदि चीजों से जुड़ी हुई फिल्में काफी पसंद आती है और यही फिल्मों के हिट होने का कारण भी बनती है।

यदि आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपको यह जरूर पता होगा कि दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी कौन सी है।

वैसे तो आज के समय में अधिकतर लोगों को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में पता होता ही है, लेकिन यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में बताएंगेतो चलिए इस विषय के बारे में जानते हैं।

 दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

 वैसे तो आए दिन दुनिया भर में अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग तरह के मूवीज रिलीज होते रहते हैं, जो की काफी अच्छा रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। लेकिन देखा जाए तो हॉलीवुड की फिल्में ही दुनिया भर के सिनेमा घरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के रूप में उभरती है, और नए-नए रिकॉर्ड कायम करती हैं। तो चलिए उन्हीं में से कुछ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में जानते हैं-

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

1. Avatar (अवतार)-

मूवी बजट-   मूवी की कमाई-   कलाकार   निर्देशक
$237,000,000   लगभग 2.79 बिलियन    सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग और अन्य   जूनियर आर्टिस्ट   जेम्स कैमरन

 

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे अवतार मूवी के बारे में पता नहीं होगा। अवतार मूवी आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल है।

सिनेमा जगत के इतिहास में साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अवतार ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और आज भी यह मूवी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के टॉप पर आती है। अभी तक इस मूवी का रिकॉर्ड किसी अन्य फिल्म ने नहीं तोड़ा है।

अवतार मूवी के स्टोरी से लेकर के VFX और एडिटिंग तक सभी चीजें लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई और यही चीज इस मूवी के सबसे ज्यादा कमाई करने का कारण बनी। इस मूवी के निर्माता ने भी यह कभी नहीं सोचा होगा कि यह मूवी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के रूप में उभरेगी। यदि इस मूवी के कमाई की बात करें तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद करीब 2.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की कमाई की है।

अवतार मूवी रिलीज होने के बाद लोगों द्वारा इस मूवी को काफी पसंद किया गया, जिसके कारण यह मूवी फिल्म जगत और लोगों के बीच में चर्चा का कारण बनी रही। जिसके साथ ही 2022 में निर्माता द्वारा अवतार 2 मूवी रिलीज की गई और इसी के साथ अवतार मूवी का पार्ट 2 यानी कि अवतार 2 मूवी भी काफी सक्सेसफुल मूवी के रूप में उभरी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के लिस्ट में शामिल हुई।

अवतार मूवी के साथ-साथ अवतार 2 मूवी का भी क्रेज लोगों में काफी देखने को मिला, जिसके साथ ही अवतार 2 मूवी के उत्सुकता को देखते हुए निर्माता द्वारा इस मूवी को रिलीज करने से पहले अवतार मूवी को सिनेमाघर में फिर से रिलीज की गई थी। जिसके साथ ही इस मूवी की कमाई में और भी बढ़ोतरी देखने को मिली और इसी के साथ इस मूवी की कमाई में करीबन 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की कमाई दर्ज की गई।

2.  Avengers: Endgame (एवेंजर्स : एंडगेम)-

 

मूवी की कमाई मूवी का बजट निर्देशक   कलाकार
$2,797,501,328 $356,000,000 एंथनी रुसो और जो रूसो क्रिस इवान्स, जेरेमी रनर,रॉबर्ट डाउनी जूनियर, , क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफलो, स्कारलेट जोहानसन,, पॉल रुड, ब्री लारसन और अन्य जूनियर आर्टिस्ट

 

आज के समय में अवेंजर मूवी से भी सभी कोई अच्छे से वाकिफ होंगे। Avengers: Endgame मार्वल वर्ल्ड की 22 वी फिल्म और अवेंजर्स सीरीज की चौथी फिल्म है, जिसने मार्वल सीरीज के कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस मूवी के कमाई की बात करें तो इस मूवी ने रिलीज होने के बाद ही करीबन 2.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की कमाई की है। इस मूवी को आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

इस मूवी के अंतर्गत बहुत ही अच्छे से ग्राफिक, वीएफएक्स, निर्देशक, एक्शंस, और एडिटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मार्वल सीरीज के सभी सुपरहीरोज यानी की थानोस, आयरनमैन, कैप्टन अमेरिका और ब्लैक विडो जैसे अन्य कैरेक्टर एक साथ एक ही मूवी में देखने को मिलते हैं।

इसी के साथ मार्वल सीरीज की 21 Search फिल्मों की कहानियों का निष्कर्ष Avengers: Endgame मूवी में देखने को मिलता है। इस मूवी के सुपरहिट कलाकारों के कारण आज भी यह मूवी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी रहती है।

3.Avatar: The Way Of Water (अवतार: द वे ऑफ वॉटर)-

 मूवी बजट-  मूवी की कमाई   निर्देशक    कलाकार
 $460,000,000  $2,319,925,105  जेम्स कैमरन   सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, केट विन्सलेट और अन्य जूनियर आर्टिस्ट

 

Avatar: The Way Of Water मूवी 2022 में रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के लिस्ट में शामिल है। अवतार: द वे ऑफ़ वाटर मूवी अवतार मूवी का ही सीक्वल है, यानी कि यह मूवी अवतार मूवी का ही पार्ट 2 है।

इस मूवी को भी जेम्स कैमरन द्वारा ही निर्देशित किया गया है। करीबन 13 सालों की कड़ी मेहनत के बाद अवतार मूवी के सीक्वल को रिलीज किया गया, जिसके बाद इस मूवी का क्रेज लोगों के बीच काफी देखने को मिला।

इसी के साथ ही इस मूवी ने रिलीज होने के कुछ ही दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यदि इस मूवी के कमाई की बात करें तो इस मूवी ने रिलीज होने के कुछ ही दिनों में करीबन 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की कमाई दर्ज की है। इस फिल्म की स्टोरी, एडिटिंग और सारे फीचर्स इतनी ज्यादा बेहतरीन थे कि यह मूवी कुछ ही दिनों के अंदर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के लिस्ट में शामिल हो गई।

4.Titanic (टाइटैनिक)-

    मूवी बजट-       मूवी की कमाई     निर्देशक       कलाकार
   $200,000,000       $2,257,844,545    जेम्स कैमरन   लियोनार्डो डिकैप्रियो, केट विन्सलेट और अन्य  

 

आज के समय में टाइटेनिक मूवी के बारे में कौन नहीं जानता होगा। टाइटेनिक मूवी साल 1997 में रिलीज हुई वास्तविक घटना पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म है, जोकी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।

इस फिल्म के निर्माता भी जेम्स कैमरन है। इस फिल्म के कलाकारों ने अपना रोल इतना बखूबी निभाया है कि इस फिल्म में दिखाए गए सारे दृश्य बिल्कुल रियल लगते हैं जिसके कारण आज भी इस फिल्म को लोगों द्वारा अधिक से अधिक पसंद किया जाता है।

इसी के साथ इस मूवी के रिलीज होने के बाद ही इस फिल्म ने करीबन 2.2 बिलियन से अधिक की कमाई की है। इस मूवी में टाइटेनिक नामक समुद्री जहाज के रियल स्टोरी को दर्शाया गया है, जिसमें समुद्री हादसा के कारण करीबन 1500 से भी अधिक यात्रियों की मौत हो गई थी।

5. Star Wars (स्टार वॉर्स)-

 मूवी बजट-       मूवी की कमाई     निर्देशक    कलाकार
  $245,000,000    $2,068,223,624     जे जे अब्राम्स हैरिसन फोर्ड, मार्क हैमिल, कैरी फिशर, एडम ड्राइवर, डेज़ी रिडले, जॉन बॉयेगा, ऑस्कर इसाक, लुपिता न्योंगो और अन्य जूनियर आर्टिस्ट

 

Star Wars मूवी भी हॉलीवुड सीरीज की बेहतरीन मूवी में से एक है, जो कि अंतरिक्ष से जुड़ी हुई कहानियों को भरपूर एक्शन और ड्रामा के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत करती है। स्टार वॉर्स मूवी एडवेंचर से भरी हुई एक बेहतरीन मूवी है,

जिसे आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि इस मूवी ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के लिस्ट में अपने आप को शामिल किया है।

आमतौर पर स्टार वॉर्स मूवी एक बहुत ही पुरानी हॉलीवुड सीरीज है, जिसके अलग-अलग एपिसोड को अलग-अलग समय पर निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया और 2015 में स्टार वॉर्स: एपिसोड VII- द फ़ोर्स अवेकेंस को रिलीज किया गया।

इसी के साथ यह मूवी स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म है, जिसने रिलीज होने के बाद ही करीबन 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की कमाई दर्ज की है।

निष्कर्ष:-

 किसी भी मूवी की लोकप्रियता ही बॉक्स ऑफिस पर मूवी के अधिक कलेक्शन का कारण बनती है। आज के समय में बहुत सारे मूवी है जिन्होंने रिलीज होने के तुरंत बाद ही काफी अच्छी कमाई दर्ज की है।

लेकिन आज हमने आप सभी को उन्हीं में से कुछ सबसे बेहतरीन और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में बताया है। उम्मीद है कि आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment